प्रेस्टीज कॉलेज में छात्र से मारपीट, दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

इंदौर:विजयनगर पुलिस ने प्रेस्टीज कॉलेज में एक छात्र और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
फरियादी अंकित अहिरवार पिता नरेंद्र अहिरवार, निवासी साईंनाथ कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि वह बाणगंगा क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है. शनिवार शाम वह अपने दोस्तों आदेश, रूद्र, आर्किसमान और द्रोन के साथ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था.

कार्यक्रम के दौरान उसका कंधा रजत और यशवंत से टकरा गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे धक्का-मुक्की और अपशब्दों का सामना कराया. झगड़े के दौरान रजत ने अंकित की शर्ट फाड़ दी और उसकी सोने की चेन गिर गई. बाद में कॉलेज गेट के बाहर भी आरोपियों ने अंकित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. रात करीब 8 बजे अंकित अपने साथियों के साथ विजयनगर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

Next Post

छतरपुर पुलिस की पहल

Sun Oct 12 , 2025
गुंडा और निगरानी बदमाशों में से सुधरने वालों को मिलेगा रोजगार का मौका छतरपुर: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर छतरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शहर के कोतवाली, सिविल लाइन और ओरछा रोड क्षेत्र के एक सौ से अधिक गुंडा, […]

You May Like