इंदौर:द्वारकापुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि जोन 4 पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में द्वारकापुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अहीरखेड़ी मल्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा.
तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस की टीम ने मौके पर विधिवत जब्ती पंचनामा तैयार कर मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया है. पूछताछ में आरोपी की पहचान दिग्विजय नगर मल्टी में रहने वाली संगीता सगर के रूप में हुई. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है.
