नेपाल बाढ़ में 1,924 लापता, 579 की मौत; डिजास्टर अथॉरिटी ने जारी किए आंकड़े

काठमांडू। नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। नेपाल की National Disaster Risk Reduction and Management Authority (NDRRMA) के मुताबिक शुक्रवार शाम तक 1,924 लोग लापता हैं, जबकि 579 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। लापता लोगों में 517 विदेशी नागरिक और 933 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले लोग शामिल हैं।

बाढ़ और मलबे ने नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, हालांकि कई जगहों पर मलबे और दुर्गम इलाकों के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ के बाद बनी झील के ओवरफ्लो होने से दोबारा बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। नेपाल और चीन ने खतरा कम होने के बाद राहत-बचाव अभियान फिर शुरू कर दिया है।

Next Post

कच्चे तेल में नरमी से रुपया मजबूत

Fri Aug 28 , 2026
मुंबई, 28 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम गिरने से शुक्रवार को घरेलू अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.44 रुपये बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर दो पैसे टूटकर 95.46 रुपये प्रति डॉलर पर […]

You May Like