सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराया बाइक सवार, मौत

शहडोल: जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मऊ टोल प्लाजा के पास उस समय हुआ, जब युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े एक हाइवा वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित पाल (पिता स्व. दशरथ पाल), निवासी झिरिया वार्ड क्रमांक-5, थाना देवलोंद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अमित पाल सोमवार रात ब्यौहारी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रीवा मार्ग स्थित मऊ टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे खड़े हाइवा वाहन से उसकी बाइक सामने से टकरा गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

राम मंदिर ट्रस्ट ने दान और आभूषणों का दिया पूरा लेखा-जोखा, पारदर्शिता पर जोर देते हुए हर साक्ष्य की जांच का भरोसा

Tue Jul 7 , 2026
अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर को प्राप्त दान और बेशकीमती वस्तुओं के प्रबंधन पर स्थिति स्पष्ट की है। ट्रस्ट के अनुसार, अब तक निधि समर्पण अभियान और दान से कुल 3264 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2370 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों में व्यय किए गए हैं। […]

You May Like