इंदौर की डीआरपी लाइन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस को सौंपीं 50 बाइक

इंदौर । विजयादशमी के अवसर पर इंदौर की डीआरपी लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप कन्या पूजन तथा शस्त्र पूजन किया गया। इससे पहले महिला विंग ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस सेतु ऐप का उद्घाटन किया और यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए होंडा कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गईं 50 बाइक पुलिस विभाग को सौंपीं

Next Post

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी , केरल में सात दिनों तक बारिश का दौर रहेगा जारी

Tue Oct 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अपने बुलेटिन’ में बताया कि 20 और 21 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के […]

You May Like