ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी, बच्चे की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

ग्वालियर: भिंड के दंदरौआ धाम से दर्शन करके लौट रही एक ईको गाड़ी भितरवार के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक 3 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। हादसा जतर्थी गांव के तिराहे पर हुआ, जहां गाड़ी पलटकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी।ईको गाड़ी भितरवार इलाके के श्रद्धालुओं को लेकर दंदरौआ धाम गई थी। वापस लौटते समय जतर्थी तिराहे के पास एक ट्रैक्टर ने गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। गाड़ी में करीब 10 लोग सवार थे, जिनमें चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। सभी घायलों को पहले भितरवार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल 3 साल के हिमांशु धाकड़ और दो महिलाओं को ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर में इलाज के दौरान मासूम हिमांशु की मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों के नाम पिस्ता रजक, बूंदा बाथम, बीनू धाकड़, विनय धाकड़, गिरिशा और रामबाबू हैं।

Next Post

डबरा-चीनौर रोड पर बाईकों की भिड़ंत, पति-पत्नी घायल

Wed May 13 , 2026
ग्वालियर: डबरा-चीनौर रोड पर इटायल गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।इटायल गांव के पेट्रोल पंप के सामने यह एक्सीडेंट हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार हेमंत […]

You May Like