चितरंगी:थाना गढ़वा क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 27 दिसंबर 2025 की रात करीब 1 बजे एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने सोन नदी से अवैध रूप से रेत लोड कर रहे एक टीपर को पकड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार टीपर बिना वैध अनुमति एवं आवश्यक दस्तावेजों के रेत का उत्खनन कर रहा था।
राजस्व टीम के नदी क्षेत्र में पहुंचते ही चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास करने लगा। पीछा करते हुए टीम ने प्रिंस दुबे के घर के पास टीपर को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। टीपर बिना नंबर प्लेट का पाया गया।एसडीएम सौरभ मिश्रा ने तत्काल वाहन जब्ती के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं रेत परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसी गतिविधियां न केवल शासकीय राजस्व को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा हैं।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रसाद साकेत, राजस्व निरीक्षक इंद्रभान सिंह, पटवारी रमाशंकर बैस, प्रेम पड़वार पटवारी में नाम रामलाल सिंह ,शिवम् पनिका एवं स्टेनो पंकज चौधरी उपस्थित रहे। जब्त किए गए टीपर को थाना गढ़वा में खड़ा कराया गया है तथा वाहन के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
