अपनी कार की चेकिंग करने पर उमंग सिंघार नाराज

अशोकनगर: कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 100 गाड़ियों के काफिले के साथ अशोकनगर पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अशोकनगर में ही हैं। वे कुछ देर में सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

इससे पहले सिंघार के काफिले की गाड़ियों की गुना में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चेकिंग की गई। पुलिस ने गाड़ियों के नंबर और इनमें सवार लोगों के नाम दर्ज किए। डिग्गी खोलकर तलाशी ली। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पुलिस से बोले, ‘हम क्या बम, हथियार, मिसाइल लेकर जा रहे हैं? क्यों परेशान कर रहे हो? इस पर पुलिस ने कहा- ये सब तो आप की ही सुरक्षा के लिए है।

Next Post

नागपुर जा रहीं बस पलटी,11 घायल, 3 गंभीर नागपुर रेफर

Tue Jul 8 , 2025
पांढुरना:भोपाल से नागपुर की और जा रहीं यात्री बस मंगलवार की अल सुबह ग्राम सिवनी-राजना के बीच नेशनल हाइव से लगे एक ढाबे के सामने सडक़ किनारे खडी कार को टक्कर मारते ही अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई,जिससे बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए,जिनमें से तीन […]

You May Like

Play sound