भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर-घर तिरंगा अभियान और ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा का सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।
विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मुखर्जी नगर, कोलार से संत नगर, बैरागढ़ तक निकल रही इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद सहित तमाम लोगों ने सहभागिता की।
50 हजार से अधिक दो-पहिया वाहनों, ब्रह्मोस मिसाइल के प्रारूप, विविध झांकियों और 1100 स्वागत मंचों से सजे मार्ग पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत हो रहा है। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगामय भोपाल की यह लंबी यात्रा देशभर में चर्चा का केंद्र है।
