रीवा से प्रयागराज जाने वाले हाइवे-30 में वाहनो की लगी कतार

यूपी-एमपी बार्डर चाकघाट में लम्बा जाम, मौनी अमावस्या के कारण बढ़ी भीड़

नवभारत न्यूज

रीवा, 28 जनवरी, प्रयागराज में महाकुंभ गंगा स्नान के लिये रीवा से गुजरने वाली नेशनल हाइवे क्रमांक 30 से हजारो वाहन प्रतिदिन निकल रहे है. प्रयागराज में भारी भीड़ के चलते यूपी-एमपी बार्डर चाकघाट में वाहनो का जाम लगा हुआ है. दरअसल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है, जहा संगम स्नान के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने वाहन से जा रहे है.

प्रदेश के रीवा जिले से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 गुजरता है जो प्रयागराज पहुंचता है और इसी मार्ग से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यो से श्रद्धालु वाहनो के काफिले के साथ गुजर रहे है. मंगलवार को एमपी-यूपी बार्डर चाकघाट में लम्बा जाम लगा रहा और इसके पहले जोगनिहाई टोल प्लाजा में 2 किलो मीटर जाम वाहनो का रहा. यूपी के गौहनिया से लेकर चाकघाट तक दोनो तरफ जाम के चलते रीवा के सोहागी और चाकघाट में वाहनो को रोक दिया गया. दरअसल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है जहा शाही स्नान होगा और दूरदराज से श्रद्धालु संगम पहुंच रहे है. रीवा में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वाहनो का काफी दबाव है. प्रतिदिन 20 हजार के लगभग वाहन गुजर रहे है. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान सहित कई प्रदेशों की गाडिय़ां रीवा के इस हाइवे से होकर प्रयागराज पहुंच रही हैं. मनगवां हाइवे से बड़े वाहन ट्रको को बनारस के रास्ते भेजा जा रहा है. जबकि छोटे वाहन हाइवे 30 से ही गुजर रहे है. रीवा शहर से लेकर यूपी के बार्डर चाकघाट तक वाहनो की कतारे लगी है. हालाकि मौनी अमावस्या के बाद सडक़ पर दबाव कुछ कम होने की उम्मीद है.

टोल प्लाजा में लग रहा जाम

बड़ी संख्या में वाहन कुंभ के लिए जा रहे हैं. इससे टोल प्लाजा में वाहनों की लंबी कतार लग रही है. जोगनिहाई टोल प्लाजा में वाहनों की कतार लगी रही. टोल से निकलने में करीब आधे से एक घंटे का समय लग रहा है. इसी तरह सोहागी में स्थित टोल प्लाजा में वाहनो की लम्बी भीड़ लगी थी. यूपी जाने वाले रूट पर सबसे ज्यादा सुबह के समय जाम रहता है. इस वक्त अधिकतर लोग कुंभ स्नान के लिए जाते हैं.

Next Post

40 दिन से फरार धनकुबेर सौरभ शर्मा गिरफ्तार 

Tue Jan 28 , 2025
कोर्ट में पेश कर लिया 7 दिन का पुलिस रिमांड सरेंडर से पहले लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा साथी चेतन गौर दस नंबर स्टाप से पकड़ाया भोपाल, 28 जनवरी. लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के चलते पिछले 40 दिनों से फरार चल रहे परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक और धनकुबेर सौरभ शर्मा […]

You May Like