मंदिर से लौट रही महिला से लूट

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत किसानी मोहल्ला में सुबह-सुबह मंदिर में जल चढ़ाकर घर लौट रही एक महिला के गले पर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार दिया। महिला की सूझबूझ के चलते पूरा मंगलसूत्र तो लुटने से बच गया, लेकिन शातिर लुटेरे मंगलसूत्र का कीमती पेंडल तोड़कर रफूचक्कर हो हो गए। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसानी मोहल्ला की निवासी बबीता साहू सुबह करीब 9 बजे पास ही स्थित खेरमाई मंदिर में जल चढ़ाने गई थीं। पूजा-अर्चना के बाद जब वह वापस अपने घर की ओर पैदल लौट रही थीं, तभी पीछे से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक वहाँ आ धमके। सड़क सूनी पाकर बदमाशों ने बाइक महिला के नजदीक धीमी की और पीछे बैठे युवक ने सीधे बबीता साहू के गले पर हाथ मार दिया था।

Next Post

व्यापारी के दो बैंक खातों से 1.20 लाख साफ

Thu Oct 15 , 2026
जबलपुर: विजयनगर में अनाज दुकान संचालित करने वाले एक व्यापारी का मोबाइल ऑटो-अपडेट होने के बाद उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1,20,000 पार कर दिए गए। ठगी का पता तब चला जब पीड़ित का गूगल पे दोबारा चालू हुआ और उन्होंने अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक की। पुलिस ने […]

You May Like

Play sound