वेस्टर्न कोलफील्ड्स की परियोजनाओं का उद्घाटन किया रेड्डी ने

नयी दिल्ली , 14 मार्च (वार्ता) कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के दो दिवसीय दौरे पर कंपनी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी और डब्ल्यूसीएल की एक समीक्षा बैठक का संचालन किया। कोयला मंत्रालय की ओर से यहां शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री रेड्डी ने शुक्रवार को एक डब्ल्यूसीएल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आभासी माध्यम से 25 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री रेड्डी ने नागपुर के कामठी क्षेत्र में ‘ब्लैक डायमंड स्पोर्ट्स स्टेडियम’, वानी क्षेत्र के ताडाली में ‘स्वामी विवेकानंद इको पार्क’ और बल्लारपुर क्षेत्र के सास्ती ओपन कास्ट खदान में प्रारंभिग संपर्क सुविधाओं के निर्माण की परियोजना की आधारशिला भी रखी।
ये परियोजनाएं क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यावरण संरक्षण और खनन कार्यों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देंगी।

उन्होंने उसके बाद कोयला उत्पादन, सुरक्षा, सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की परियोजनाओं से संबंधित डब्ल्यूसीएल के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में, श्री रेड्डी ने टीम डब्ल्यूसीएल की कार्य संस्कृति और प्रदर्शन की सराहना करते हुए चालू वित्त वर्ष में बेहतर परिणामों की उम्मीद जताई। उन्होंने कोयला उद्योग के बदलते परिदृश्य में डब्ल्यूसीएल की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। समीक्षा बैठक के दौरान, डब्ल्यूसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहान ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान डब्ल्यूसीएल की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा, कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी. साईराम और कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड और डब्ल्यूसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री रेड्डी आज मुरपार भूमिगत खदान का दौरा करेंगे वहां खदान बंद करने की प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मंत्री जिला कलेक्टर और खदान बंद करने संबंधी सलाहकार समिति (एमसीएसी) के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में डब्ल्यूसीएल के खदान बंद करने संबंधी नोडल अधिकारी, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ), सलाहकार और स्थानीय गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Next Post

वेल्स को 3-0 से हराकर उरुग्वे हॉकी विश्वकप क्वालिफायर में पांचवें स्थान पर

Sat Mar 14 , 2026
हैदराबाद, 14 मार्च (वार्ता) उरुग्वे ने शनिवार को पांचवें / छठवें स्थान के लिये खेले गये मुकाबले में वेल्स को 3-0 से हराकर एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालिफायर 2026 में पांचवां स्थान पक्का कर लिया। वहीं ऑस्ट्रिया ने दक्षिण कोरिया को शूटआउट में हराकर सातवां स्थान हासिल किया। आज यहां […]

You May Like