‘पेड्डी’ को मिला वीकेंड का फायदा, राम चरण की फिल्म ने दिखाई मजबूत पकड़

साउथ सुपर स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज होते ही सिनेमा घरों में तहलका मचा दिया है, जहां पहले दिन की बंपर कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी उछाल आया।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर हिट एक्टर राम चरण जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं, तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड अपने आप टूट जाते हैं। राम चरण की बहुचर्चित फिल्म ‘पेड्डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देते ही एक बार फिर इस बात को सच साबित कर दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच रामचरण की जो दीवानगी थी, वह अब सिनेमाघरों के बाहर लगी लंबी कतारों के रूप में साफ नजर आ रही है।

फिल्म पेड्डी के बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया चैपटर लिखने की ओर बढ़ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि बीते शुक्रवार को कई नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद राम चरण के जादू के सामने कोई टिक नहीं सका।

एडवांस बुकिंग की सुनामी और दर्शकों का भारी हुजूम
फिल्म पेड्डी को लेकर पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर जो माहौल बना हुआ था, उसका असर फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग पर साफ देखा गया। रिलीज से पहले ही लाखों टिकटों की बिक्री ने इस बात का पुख्ता संकेत दे दिया था कि बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा तूफान आने वाला है। प्रशंसक अपने चहेते सितारे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इस कदर बेताब थे कि 4 जून को रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।

बेहतरीन शुरुआत और पहले दिन रचा महाइतिहास
फिल्म पेड्डी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है। कि इसने डेली रिलीज से पहले केवल पेड प्रीव्यूज के माध्यम से ही 18.50 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कलेक्शन किया था। इसके बाद जब बीते गुरुवार को फिल्म का पहला ऑफिशियल दिन शुरू हुआ।

तो फिल्म ने भारतीय बाजार में अचानक 51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया। केवल घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सिनेमाघरों को मिलाकर इस फिल्म ने पहले ही दिन 150 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया था।

दूसरे दिन की परीक्षा में भी पास हुई पेड्डी
सैकनिल्क की खबरों के अनुसार फिल्म पेड्डी ने अपने रिलीजिंग के दूसरे दिन यानी बीते शुक्रवार को भी मजबूती दिखाई और भारत में 26.90 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की। इस तरह महज दो दिनों के भीतर फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 92.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

बुची बाबू सना का विजन और कलाकारों की एक्टिंग
पेड्डी फिल्म की सफलता के पीछे डायरेक्टर बुची बाबू सना की बेहतरीन सोच और उनका कमाल का निर्देशन है, जिन्होंने कहानी को आम दर्शकों के दिल तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में अपनी चमक बिखेर रही हैं।

इसके साथ ही बोमन ईरानी, कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे मझे हुए कलाकारों के अभिनय ने इस पूरी कहानी को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

Next Post

ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें; अमेरिकी हमले के बाद तेहरान ने किया पलटवार, खाड़ी में जंग की हलचल तेज

Sat Jun 6 , 2026
होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं है। जिसके बाद खाड़ी में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। मीडिल ईस्ट में युद्ध के बादल एक बार फिर गहरे हो गए हैं। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण […]

You May Like