कार के आगे कूदकर रोका रास्ता, शराब के लिए मांगे 500 रुपये

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में एमआर 10 ब्रिज के पास एक शातिर बदमाश ने चलती कार के सामने आकर जबरन रास्ता रोका. इसके बाद खुद को इलाके का गुंडा बताते हुए कार चालक से शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की. जब कार चालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कार में जमकर तोड़फोड़ कर डाली.

हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि शिवनगर चौराहा निवासी फरियादी अखिलेश पिता गुलाबसिंह चौहान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अखिलेश ने पुलिस को बताया कि वह बीती रात अपनी कार से एमआर 10 ब्रिज के पास से गुजर रहे थे. तभी अचानक एक अज्ञात युवक उनकी कार के ठीक सामने आकर खड़ा हो गया. किसी हादसे की आशंका में अखिलेश ने तुरंत कार के ब्रेक लगाए. कार रुकते ही आरोपी युवक चालक दल की खिड़की के पास आया और रौब झाड़ते हुए बोला कि तू मुझे नहीं जानता है? मुझे अमन पाटीदार कहते हैं.

आरोपी अमन ने अखिलेश को धमकाते हुए सीधे 500 रुपये की मांग की और कहा कि यह पैसे उसे शराब पीने के लिए चाहिए, अगर पैसे नहीं दिए तो वह उसके हाथ-पैर तोड़ देगा. इसके बाद वह गालियां बकने लगा. जब फरियादी अखिलेश ने गाली देने से मना किया और पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी अमन पाटीदार तैश में आ गया. उसने कार का दरवाजा खोलकर अखिलेश को बाहर खींचा और हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी.

आरोपी ने अखिलेश को जोर से धक्का दिया और फिर पास ही पड़े पत्थर और डंडे से उनकी कार पर वार कर कांच और बॉडी में तोड़फोड़ कर डाली. सड़क पर हो रहे इस हंगामे और तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जब राहगीर और आसपास के लोग कार चालक की मदद के लिए दौड़ पड़े, तो आरोपी अमन निवासी भाग्यलक्ष्मी कॉलोनी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देता हुए मौके से भाग निकला

Next Post

हार्दिक पंड्या हुए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, जांघ की चोट बनी टीम इंडिया की बड़ी मुसीबत, रिकवरी में लगेंगे तीन सप्ताह

Wed Jun 10 , 2026
नयी दिल्ली | भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हार्दिक जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन) के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल […]

You May Like