सीहोर। आगामी 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में बैठक एवं छात्र संवाद कार्यक्रम पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की उपस्थिति में एवं जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. पटेल ने कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम युवाओं और छात्रों को अपनी समस्याएं एवं आकांक्षाएं मजबूती से रखने का मंच प्रदान करेगा. जिलाध्यक्ष गुजराती ने कहा कि इंदौर के कार्यक्रम के लिए जिले से करीब 10 हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यक्रम को पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल एवं नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने भी संबोधित किया. छात्रों ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया. इस मौके पर जगदीश चौहान, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, सुनील दुबे, सीताराम भारती, रमेश गुप्ता, ओमबाबा राठौर, भूरा यादव, गुलाब बाई ठाकुर, जाहिद गुड्डु, बलवान पटेल, केके रिछारिया, तुलसी राठौर, भगत तोमर, कमलेश चाण्डक, मनीष मेवाड़ा, नायाब खान, आसिफ अंसारी, कपिल गौर, विनय चौहान, सोनू विश्वकर्मा, मोनू शर्मा, अनुभव सेन मौजूद थे.
