भोपाल, 02 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के जून माह के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण बैठक का आयोजन 3 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया जायेगा।
भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद संबोधित करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के जिला संयोजक शमिल होंगे।
Next Post
स्वास्थ्य योजनाओं को अग्रणी बनने हर स्तर पर समन्वय और सक्रियता अनिवार्य:शुक्ल
Mon Jun 2 , 2025
भोपाल, 02 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं को अग्रणी बनाने के लिए हर स्तर पर समन्वय और सक्रियता अनिवार्य है। श्री शुक्ल ने मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 15वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री […]

