पुस्तक मेला में हंगामा, दो बुक डिपो विक्रेता के बीच कहासुनी के बाद मारपीट

जबलपुर: गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब यहां तृतीय पुस्तक मेला 2026 के तीसरे दिन दो बुक डिपो के विक्रेताओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद के चलते मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला । देर रात दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।
जानकारी के अनुसार गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में मेला में विद्यार्थियों को उचित और कम दामों पर उच्च गुणवत्ता वाली कॉपियां व किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन और आयोजक समिति के तत्वाधान में पुस्तक विक्रेताओं के स्टॉल लगे है। तृतीय पुस्तक मेला 2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को ग्राहक से डील लेकर राधिका और चिल्ड्रन बुक डिपो के विक्रेताओं के बीच विवाद उपजा । देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि धक्कामुक्की से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया जहां देर रात तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। पुलिस का कहना रहा कि जांच चल रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष ए.वी. सुब्रमण्यम ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, टिकट वितरण के बाद मची रार

Sat Mar 28 , 2026
पुडुचेरी | पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर बड़ी बगावत देखने को मिली है। पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष ए.वी. सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को अपने सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। सुब्रमण्यम ने वर्तमान […]

You May Like