मंत्री कृष्णा गौर के आवास पर धान काटने की मशीन का उद्घाटन

भोपाल: आज मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के 74 बंगला स्थित सरकारी आवास पर धान काटने की आधुनिक मशीन का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय किसानों और महिलाओं की उपस्थिति रही, जिन्हें इस तकनीक से लाभ की जानकारी दी गई।

मंत्री गौर ने कहा कि यह मशीन किसानों के श्रम को कम करते हुए उन्हें अधिक उपज की दिशा में सहायक होगी। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए आधुनिक कृषि उपकरणों को बढ़ावा दे रही है। उद्घाटन के बाद मशीन का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को इसकी कार्यप्रणाली समझाई गई।

Next Post

सुरक्षा में लापरवाही, इंदरगढ़-भांडेर के CMO को हटाया

Tue Jul 15 , 2025
दतिया: बरसात के मौसम में सुरक्षा में लापरवाही के चलते इंदरगढ़-भांडेर के सीएमओ को पद से हटा दिया गया है। उन्होंने निर्माणाधीन तालाब में न तो बैरिकेडिंग कराई और न ही चेतावनी बोर्ड लगाया, नतीजन तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई थी। बच्चियों का शव एक […]

You May Like