सुरक्षा में लापरवाही, इंदरगढ़-भांडेर के CMO को हटाया

दतिया: बरसात के मौसम में सुरक्षा में लापरवाही के चलते इंदरगढ़-भांडेर के सीएमओ को पद से हटा दिया गया है। उन्होंने निर्माणाधीन तालाब में न तो बैरिकेडिंग कराई और न ही चेतावनी बोर्ड लगाया, नतीजन तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई थी।

बच्चियों का शव एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था। दतिया के कस्बा इंदरगढ़ में निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाए गए नगर परिषद इंदरगढ़ के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेन्द्र सिंह यादव को पद से हटा दिया गया है।

Next Post

मगरमच्छ के हमले में महिला घायल

Tue Jul 15 , 2025
दमोह:मंगलवार 11 बजे संधारा नाला बदेंलूघाट पर एक महिला संतोष रानी/कोमल अहिरवाल उम्र करीब 60 वर्ष को घाट पर धान रोपा के पोधो को धोते समय मगरमच्छ ने हाथ को अपने जबड़े में भर लिया। जिससे मजदूर महिला जोर-जोर से चिल्लाने पर आस-पास के लोगों की मदद से बचाव कर […]

You May Like