पुलिस स्मृति दिवस पर छतरपुर में शहीदों को किया नमन, परेड का आयोजन

छतरपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन छतरपुर स्थित शहीद स्मारक पार्क में पुलिस स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में 21 अक्टूबर 1959 को चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 10 भारतीय पुलिस जवान शहीद हो गए थे। तभी से प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को उन वीर जवानों सहित देशभर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों की स्मृति में “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन कर उन्हें नमन किया। इसके बाद परेड में शहीद जवानों को सलामी दी गई और स्मृति परेड मार्च संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज विजय कुमार खत्री, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, सहित अनेक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और एसडीईआरएफ टीम मौजूद रही। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Next Post

पटाखों का बारूद फटने से छतरपुर में छह बच्चे झुलसे, चार की हालत गंभीर

Tue Oct 21 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र के बिलहरी सुनकर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पटाखों का बारूद फटने से छह बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल गया। जानकारी के अनुसार, दीपावली के बाद बचे पटाखों के बारूद को […]

You May Like

मनोरंजन