चोरहटा थाना पहुंचे सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष, धरना समाप्त

रीवा।सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के खिलाफ चोरहटा थाने में शुक्रवार की रात भर धरना चला. पीडि़त और परिजन के साथ भाजपा के पूर्व विधायक रात भर थाने में बैठे रहे. शनिवार की सुबह सांसद जनार्दन मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता चोरहटा थाने पहुंचे. जहा पीडि़त परिजनो से मुलाकात कर उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया.

दरअसल भलुआ निवासी अभिषेक तिवारी ने सेमरिया विधायक अभय मिश्रा और उनके कर्मचारियो पर मारपीट का आरोप लगाया था. जिसके बाद चोरहटा पुलिस ने विधायक सहित पांच के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था. लेकिन शुक्रवार की शाम थाने पहुंचे पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने गंभीर धाराए लगाए जाने की मांग की और पुलिस पर भी आरोप लगाया. दिन भर धरना चलता रहा और रात को भी पीडि़त परिजन और समर्थको के साथ थाने में ही विधायक बैठे रहे. शनिवार की सुबह सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता थाने पहुंचे और परिजनो से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि पीडि़त युवक का एक्सरे कराया जायेगा, साथ ही उसका उपचार होगा और जो भी तथ्य जांच में आएगे उसके अनुसार आगे धाराएं बढ़ाई जायेगी. जिसके बाद धरना समाप्त हुआ और पुलिस ने राहत की सांस ली.

Next Post

एक ही परिवार के सभी चार सदस्यो की जहर खाने से मौत

Sat Jul 26 , 2025
सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीहर में एक ही परिवार के चार सदस्यो ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली गई। कारण स्पष्ट नही हो सका है । पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है। खुरई थाना प्रभारी से मिली […]

You May Like