एक ही परिवार के सभी चार सदस्यो की जहर खाने से मौत

सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीहर में एक ही परिवार के चार सदस्यो ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली गई। कारण स्पष्ट नही हो सका है । पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है। खुरई थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार की रात मे मनोहर पिता निर्भय लोधी उम्र 42 साल, शिवानी पुत्री मनोहर लोधी उम्र 18 साल ,फूलरानी पति निर्भय लोधी उम्र 70 साल अनिकेत पिता मनोहर लोधी उम्र 16 साल सभी निवासी ग्राम टीहर ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है । सूचना पर थाना खुरई शहर पर धारा 194 बीएसएसएस का मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। चारों मृतकों का सीएचसी खुरई से पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक मनोहर की पत्नी द्रोपदी लोधी करीब तीन दिन पहले अपने मायके ग्राम डोमा चली गई थी। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए मर्ग जांच जारी है।

Next Post

FIR के खिलाफ कांग्रेस ने आईजी को दिया ज्ञापन

Sat Jul 26 , 2025
रीवा।सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के दो कर्मचारियो के बीच हुई लड़ाई का मामला राजनीतिक रूप ले चुका है. विधायक के खिलाफ चोरहटा थाने में दर्ज हुई एफआईआर के बाद कांग्रेस ने आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपा है और सडक़ से लेकर सदन तक लड़ाई लडऩे की बात कहते हुए अल्टीमेटम […]

You May Like