मप्र आदिवासी युवा संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, आकाश कुशराम बने प्रदेश अध्यक्ष

इटारसी। मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आकाश कुशराम को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संरक्षक और संस्थापक, पार्षद राहुल प्रधान ने आदिवासी संस्कृति और समाज की विशिष्ट पहचान को बनाए रखने पर जोर दिया। पदभार संभालने के बाद आकाश कुशराम ने कहा कि संगठन युवाओं के नेतृत्व में देशहित, समाजहित और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय के शोषण, अत्याचार और विस्थापन जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। नई कार्यकारिणी में रजत मर्सकोले को नर्मदापुरम संभागीय प्रभारी, आशीष उइके को संभागीय अध्यक्ष, राघवेंद्र उइके को जिला अध्यक्ष, सचिन प्रधान को इटारसी नगर अध्यक्ष, सुनील परते को नगर कार्यकारी अध्यक्ष, विवेक युवने को नगर प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संचालक, राहुल प्रधान को प्रदेश संरक्षक और विनोद वाड़ीबा को प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं, वहीं रोशन धुर्वे, आशुतोष परते, अमित परते, मोहित मर्सकोले सहित बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।

 

Next Post

समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका

Tue Sep 23 , 2025
नर्मदापुरम। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज को गढ़ने और बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में शिक्षकों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। वे सोमवार को सोहागपुर में आयोजित मेधावी विद्यार्थी एवं शिक्षक […]

You May Like