शिवपुरी में जबरदस्त बारिश से हालात बिगड़े, नदी में युवक बहा, नाले में कार गिरी, घरों में पानी भरा

शिवपुरी: शिवपुरी जिले में दो दिन से जारी बारिश का दौर और तेज हो गया है। पहले सिंध नदी ने आफत बरसाई थी तो अब गुंजार नदी के उफान पर आने से लोगों की सांसे गले में अटक गई हैं। नाले ओवरफ्लो होकर रपटों के ऊपर से बह रहे हैं। रात में घरों में पानी भर गया, लोग रात भर बाल्टियों और बर्तनों से घर से पानी निकालने में जुटे रहे। पूरी रात आंखों में कट गई, क्योंकि लोगों को डर था कि यदि अधिक पानी बरसा तो सामान भी बर्बाद हो सकता है।हालात बिगड़ते देख पुलिस ने रात में ही मोर्चा संभाल लिया।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था, साथ ही नदी एवं नालों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। जिससे यदि स्थिति बिगड़ती है तो तुरंत लोगों को यहां से बाहर निकाला जा सके। लालपुर गांव में जहां बीते रोज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि वितरित की थी, वहां फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। इसी प्रकार की स्थिति लगदा गांव में भी है। यहां पर जेल रोड, रोई रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, पुरानी सब्जी मंडी के पास पानी भर गया।

खरई गांव में बारिश के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब से निकली नालियों को किसानों ने खेतों में पानी भरने के डर से बंद कर दिया जिससे खरई स्वास्थ्य केंद्र में 2-4 फीट तक पानी भर गया जिससे एंबुलेंस भी स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच पा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रसव के आने वाली प्रसूताओं सहित अन्य मरीजों को पानी में डूब में से उपचार व प्रसव के लिए जाना पड़ रहा है। पानी सिर्फ स्वास्थ्य केंद्र में ही नहीं भरा है बल्कि अब गांव की गलियों में भी पानी भरना शुरू हो गया है।
बह गया युवक
गोडर मोहल्ला कोलारस निवासी मुकेश राठौर उम्र 50 वर्ष मां बलारी क्रशर बामोर पर काम करता था। वह वह कुछ नशे की हालत में जब जगतपुर से खटीक मोहल्ले के लिए जाने वाले मार्ग से निकल रहा था। इस दौरान गुंजार नदी के ऊपर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। मुकेश जब यहां से गुजरा तो नशे में होने के कारण उसने ध्यान नहीं दिया, जिससे वह नदी में बह गया।
घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम अनूप श्रीवास्तव, थाना प्रभारी रवि चौहान सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। काफी खोजने के बाद भी जब युवक का कुछ पता नहीं चला तो तुरंत एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है।भड़ोता रोड पर पानी की टंकी के पास बना नाला भी ओवरफ्लो हो चुका है। बीती रात को जब यहां से एक कार गुजर रही थी तो वह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। लोगों ने जब ये देखा तो तुरंत ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Next Post

नावदा पंथ में सनसनीखेज वारदात

Mon Aug 25 , 2025
किसान और कर्मचारियों को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे इंदौर:चंदन नगर थाना क्षेत्र के नावदा पंथ में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने एक फार्म हाउस को निशाना बनाया. लुटेरों ने किसान मोतीलाल वाधवानी और उसके कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।