समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका

नर्मदापुरम। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज को गढ़ने और बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में शिक्षकों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। वे सोमवार को सोहागपुर में आयोजित मेधावी विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु एजुकेशन पोर्टल शुरू किया गया है। साथ ही शिक्षा विभाग अनुकंपा नियुक्ति नीति पर काम कर रहा है, जिसके तहत दिवंगत शिक्षकों के बच्चों को विभाग में नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नर्मदापुरम जिले का परीक्षा परिणाम भोपाल से बेहतर रहा है, जिसका श्रेय समर्पित शिक्षकों को जाता है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक विजयपाल सिंह और पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने भी संबोधन दिया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Next Post

गोविंदपुरा: जमीन पर कब्जे के मामले में अब शुक्रवार को रखा जाएगा पक्ष

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल। गोविंदपुरा तहसील में सोमवार को नोटिस का जवाब देने के लिए पहुंचे लोग अब 24 सितबंर गुरूवार को अपना पक्ष रखेंगे. अनंतपुरा कोकता क्षेत्र में पशुपालन विभाग की 6 एकड़ जमीन के मामले में तहसीलदार ने 18 लोगों को सोमवार तक अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे. इस […]

You May Like