ग्वालियर जिले के आठ शिक्षकों के खिलाफ थाना एसटीएफ में मामला दर्ज

ग्वालियर: एसटीएफ को कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि प्रदेश के कई जिलों में फर्जी डी.एड. मार्कशीट लगाकर शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ ग्वालियर इकाई की एक विशेष टीम ने गोपनीय जांच शुरू की। जांच में यह सामने आया कि जिन दस्तावेजों के आधार पर उम्मीदवारों ने नौकरी पाई थी, वे न तो संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी थे और न ही वैध क्रमांक से मेल खाते थे।

कई मामलों में वही अंकसूची किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पहले ही जारी की जा चुकी थी।जांच के दौरान ग्वालियर जिले के आठ शिक्षकों की फर्जी अंकसूचियां पाई गईं। इन सभी ने कथित रूप से नकली डी.एड. मार्कशीट का उपयोग कर सरकारी नौकरी पाई।

ये शिक्षक हैं : गंधर्व सिंह रावत, साहब सिंह कुशवाह, बृजेश रोरिया, महेन्द्र सिंह रावत, लोकेंद्र सिंह, रूबी कुशवाह, रविन्द्र सिंह राणा, अर्जुन सिंह चौहान एसटीएफ की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर ग्वालियर जिले के इन आठ शिक्षकों के खिलाफ थाना एसटीएफ भोपाल में अपराध क्रमांक 15/2025 के तहत धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 471 (कूटरचित दस्तावेज का उपयोग) और 120-बी (आपराधिक साजिश) आईपीसी में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, 26 अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच जारी है, जिनके दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है।

Next Post

बिहार चुनाव: AAP का बड़ा दावा - '80 लाख वोट चोरी', संजय सिंह ने BJP-चुनाव आयोग को घेरा, JDU ने प्रचंड जीत का किया दावा

Thu Nov 13 , 2025
नई दिल्ली, 13 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले ‘वोट चोरी’ का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि “बिहार में 80 लाख वोट चोरी हुए” और इतने ही मतदाता अपने मताधिकार […]

You May Like