रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन गिरफ्तार

उज्जैन: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान और मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. दो अलग-अलग मामलों में पकड़े गए आरोपियों से करीब 60 हजार रुपए कीमत का चोरी गया सामान बरामद हुआ है. कार्रवाई जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की.
पहले मामले में 1 अक्टूबर को प्लेटफार्म नंबर-1 के प्रतीक्षालय से रमेश जायसवाल का 17 हजार रुपए कीमत का सैमसंग मोबाइल चोरी हुआ था.

इसी दिन पार्सल बुकिंग विंडो के पास से रामकन्या का बैग चोरी हुआ, जिसमें सोने का मंगलसूत्र और सात हजार रुपए नकद थे. जांच के बाद जीआरपी ने शाजापुर निवासी तेजकरण (42) और इंदौर निवासी जितेंद्र उर्फ राजा (38) को पकड़ा. इनके पास से मोबाइल, मंगलसूत्र और नकदी समेत 38 हजार रुपए का माल मिला.इसी तरह प्लेटफार्म-1 के मुसाफिरखाने से मोबाइल, नेकबैंड और नकदी चोरी के मामले में शाजापुर निवासी जितेंद्र मालवीय (31) को गिरफ्तार किया गया.

उसके पास से रियलमी मोबाइल, नेकबैंड और तीन हजार रुपए समेत 22 हजार 334 रुपए का सामान बरामद हुआ. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. रेल एसपी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चोरी रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं. तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों मामलों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Next Post

क्राइम ब्रांच के नाम पर ठेकेदार के घर में घुसे, मारपीट कर 4 हजार रुपए ऐंठे

Sat Oct 3 , 2026
इंदौर: पुलिसकर्मी बनकर वसूली करने वाले बदमाश अब लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं. आजाद नगर क्षेत्र में चार लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस कर्मचारी बताकर एक ठेकेदार के घर में जबरन प्रवेश किया. उसके साथ मारपीट कर थाने ले जाने और झूठे केस में फंसाने […]

You May Like