नारी शक्ति वंदन दिवस के रूप में मनाया गया बाबा साहेब का जन्मदिन

परासिया। नगर परिषद न्यूटन चिखली में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को “नारी शक्ति वंदन दिवस” के रूप में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में बाबा साहेब के महिला सशक्तिकरण से जुड़े विचारों को केंद्र में रखा गया। कार्यक्रम में नगर की प्रबुद्ध महिला कार्यकर्ताओं एवं स्वच्छता वीरांगनाओं का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा राय ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा महिलाओं को शिक्षा और समानता का अधिकार देने का ही परिणाम है कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष संतलाल यादव सहित श्रीमती नीरू चंदेल, श्रीमती अर्चना डेहरिया, श्रीमती रेखा डेहरिया, वासिम खान, शेख तौसिफ, पार्षद श्रीमती ज्योति यदुवंशी, श्रीमती सीमा इरपाची, श्रीमती निकिता बरखे, श्रीमती कविता यदुवंशी, राहुल गडवाल, राहुल सराठई, जयंत राय, निधि यादव, रमेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में परिषद के सभी पार्षदगण, नोडल अधिकारी, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Next Post

सर्वे में चूक? तवा-3 खदान में कोयले की जगह निकल रहा पानी

Tue Apr 14 , 2026
बैतूल। सारनी-पाथाखेड़ा कोल बेल्ट स्थित तवा-3 खदान में कोयले की खोज को बड़ा झटका लगा है। यहां 148 मीटर तक ड्रिलिंग के बावजूद कोयले का कोई संकेत नहीं मिला है और लगातार पानी निकलने से परियोजना पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार कोयले के नए भंडार की तलाश […]

You May Like

मनोरंजन