गली बॉय के सीक्वल में विक्की कौशल और अनन्या पांडे की जोड़ी आएगी नजर

मुंबई, (वार्ता) सुपरहिट फिल्म गली बॉय के सीक्वल में विक्की कौशल और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आ सकती है।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी, कल्कि कोचलिन, विजय वर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म मुंबई के एक ऐसे युवक के बारे में है, जो रैप संगीत के लिए अपने जुनून को खोजता है। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली।

चर्चा है कि फिल्म गली बॉय का सीक्वल बनने जा रहा है। इस बार फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर नहीं आएगी। कहा जा रहा है कि गली बॉय के सीक्वल में नई जोड़ी नजर आएगी।गली बॉय के सीक्वल का निर्देशन अर्जुन वरेन सिंह कर सकते हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आ सकती है।

Next Post

नारायणन ने इसरो के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

Tue Jan 14 , 2025
चेन्नई, 14 जनवरी (वार्ता) प्रतिष्ठित वैज्ञानिक (एपेक्स ग्रेड) डॉ. वी. नारायणन ने सोमवार को अंतरिक्ष विभाग के सचिव, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कल दोपहर बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय में निवर्तमान प्रमुख एस.सोमनाथ से पदभार ग्रहण किया। अंतरिक्ष […]

You May Like