भारत विकास परिषद ने जिला चिकित्सालय को किया वाटर कूलर का सहयोग

सीधी:मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य श्रीमती मेघा पवार के मुख्य आतिथ्य एवं सीएमओ जिला चिकित्सालय सीधी डॉ. एस.बी. खरे , प्रांत सेवा प्रमुख उज्जवल पवार के साथ ही सीधी शाखा पालक सदस्य श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव के विशिष्ट अतिथि में जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष श्रीमती ऋचा सिंह चौहान की अध्यक्षता में भारत विकास परिषद द्वारा वाटर कूलर स्थापित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में परिषद शाखा उपाध्यक्ष सेवा प्रमुख विकास शर्मा ने बताया कि परिषद सदस्यों की आपसी सहयोग से यह सेवा कार्य पूर्ण हुआ है।कार्यक्रम में प्रमुखता से उपाध्यक्ष श्रीमती रामजी शुक्ला,संस्कार प्रमुख श्रीमती नीति केसरवानी, महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती रचना मिश्रा, सचिव उत्कर्ष गुप्ता, संगठन सचिव रविराज सिंह परिहार ,कोषाध्यक्ष मुकेश सोनी के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष केसरी, पंकज गुप्ता , प्रकाश गुप्ता, मुकेश गुप्ता , नरेंद्र सिंह की उपस्थिति प्राप्त हुई। परिषद् परिवार से महिला सदस्यों के रूप में श्रीमती मीनू केसरवानी श्रीमती अंजू शर्मा श्रीमती नीता गुप्ता श्रीमती अंजू सोनी श्रीमती प्रियंका गुप्ता श्रीमती रिचा सिंह परिहार श्रीमती श्रीपाली गुप्ता के साथ नवीन सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता प्रदान की।

Next Post

पटवारी का सवाल कहीं गजराज लोधी परिवार को अगवा तो नहीं किया गया

Fri Jul 11 , 2025
भोपाल:एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोकनगर जिले के मूडरा/मुंगावली क्षेत्र से गजराज लोधी और उनके पूरे परिवार की 14 दिन से रहस्यमय गुमशुदगी पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक परिवार की गुमशुदगी नहीं, बल्कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, माफिया […]

You May Like