रूसी वायु सेना ने 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये: रक्षा मंत्रालय

मॉस्को, 28 सितंबर (वार्ता) रूस की वायु सेना ने अलग अलग रूसी इलाकों में दागे गये 41 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) को स्थानीय समयानुसार देर रात मार गिराया । रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 28 सितंबर की रात हवाई रक्षा प्रणाली ने 41 यूएवी नष्ट कर दिये गए। मंत्रालय ने बताया कि कुर्स्क इलाके में 12, ब्रांस्क इलाके में 10, बेलगोरोद इलाके में आठ, तुला इलाके में चार, यारोस्लाव क्षेत्र में तीन, रोस्तव क्षेत्र में दो और नोवगोरोड क्षेत्र और समारा क्षेत्र में एक-एक यूएवी मार गिराया गया है।

Next Post

सिनर, स्वियाटेक आगे बढ़े, झेंग की चाइना ओपन में जोरदार वापसी

Sun Sep 28 , 2025
सिनर, स्वियाटेक आगे बढ़े, झेंग की चाइना ओपन में जोरदार वापसी बीजिंग, 28 सितंबर (वार्ता) शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी जैनिक सिनर और महिला खिलाड़ी इगा स्वियाटेक दोनों ने 2025 चाइना ओपन के एकल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि घरेलू प्रबल दावेदार झेंग किनवेन ने सर्जरी […]

You May Like