गुना रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा चालक के स्टंट का वीडियो वायरल

गुना: शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में एक ई-रिक्शा चालक द्वारा किए जा रहे खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यात्रियों और राहगीरों की भारी आवाजाही वाले व्यस्त इलाके में इस तरह की खतरनाक ड्राइविंग से बड़ा हादसा हो सकता था, जिसे लेकर आम नागरिकों में भारी नाराजगी है और लापरवाह चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।

मामला सामने आने के बाद यातायात थाना हरकत में आया है। यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह कुशवाह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित चालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 184 खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से जुड़ी हुई है। यदि कोई चालक ऐसा वाहन चलाता है जिससे आम जनता या अन्य राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, तो इस कानूनी प्रावधान के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Next Post

संभागायुक्त ने छुट्टी के दिन की प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा

Mon Aug 24 , 2026
इंदौर: आईडीए के विकास कार्यों की रविवार को छुट्टी के दिन संभागायुक्त ने समीक्षा बैठक ली. बैठक के दौरान शहर में मास्टर प्लान के तहत प्राधिकरण द्वारा विभिन्न योजनाओं में किए जा रहे निर्माण और सड़कों को लेकर चर्चा करने के साथ प्रेजेंटेशन देखा.रविवार को संभागायुक्त भास्कर लक्षकार द्वारा प्राधिकरण […]

You May Like