पुनीत दुबे
पचमढ़ी: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार सुबह पचमढ़ी में खुली जीप में जंगल सफारी करते नजर आए। वे सुबह करीब 6:15 बजे रविशंकर भवन से काफिले के साथ सफारी के लिए रवाना हुए। जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए उन्होंने स्थानीय गाइडों से वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चर्चा भी की।
इसके बाद राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं उनके परिजनों के साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने सभी से आत्मीय बातचीत की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी साझा किए। राहुल गांधी के इस अनौपचारिक और सहज व्यवहार से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
