एसआईआर: हर्रहवा बूथ पर विधायक की अध्यक्षता में प्रगति की समीक्षा 

सिंगरौली। शक्ति केंद्र सासन के अंतर्गत बूथ क्रमांक 238 हर्रहवा में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें तहसीलदार, पटवारी, बीएलए एवं बीएलओ की उपस्थिति में फॉर्म 6, 7 एवं 8 से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णत: शुद्ध, सटीक और त्रुटिरहित बनाना रहा। विधायक रामनिवास शाह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए और किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जाए। उन्होंने विशेष रूप से नव मतदाताओं पर ध्यान देने की बात कही और कहा कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में यह भी कहा कि मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएं, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह विश्वसनीय बने। फॉर्म 6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीयन, फॉर्म 7 से नाम विलोपन तथा फॉर्म 8 द्वारा संशोधन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विकास प्राधिकरण मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह, सरपंच प्रतिनिधि बालकुमार प्रजापति, आशीष, अश्वनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सुनीं 69 लोगों की समस्याएं

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था के तहत सभी मंत्री निर्धारित समय पर पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान करते हैं। यह परंपरा […]

You May Like