
शाजापुर, जिले में दवाओ के विक्रय में सतत निगरानी एवं प्रतिबंधित सौंदर्य प्रशाधन सामग्री कॉस्मेटिक के विक्रय की रोकथाम के लिए खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों की कॉस्मेटिक दुकानों का निरीक्षण कर क्रीम के विक्रय व संधारण की जांच की. अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देशित भी किया.
कलेक्टर डॉ.परिक्षित संजयराव झाड़े के आदेशानुसार एवं सीएमएचओ डॉ. कमला आर्य के निर्देशन में प्रतिबंधित कास्मेटिक गोरी ब्यूटी क्रीम एवं चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम के विक्रय एवं संधारण की रोकथाम के लिए शाजापुर स्थित मैसर्स लोटस फैशन, मै.सलोनी बैंगल्स एवं कोस्मेटिक सोमवारिया बाजार शाजापुर मैसर्स आकर्षण स्टोर्स छोटा चौक शाजापुर मैसर्स भाई भाई कास्मेटिक स्टोर्स एवं अरिहंत जनरल स्टोर्स किला गेट शाजापुर का निरीक्षण किया गया. खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित कास्मेटिक गौरी ब्यूटी क्रीम एवं चांदनी व्हाइटनिंग कीम संधारित्र नहीं पाई गई. इस तारतम्य में मैसर्स आनन्द श्री फार्मा पाटीदार धर्मशाला के पास शाजापुर से कैलाप्योर केलामाइन लोशन, सरकोरिल एलएस सीरप 100 एमएल एवं डीण्एफओ न्यूरो जेल का नमूना जांच हेतु लिया गया. शुजालपुर स्थित विराट इंटरप्राइजेस लोहिया मार्ग शुजालपुर से कास्मेटिक व्हाइट टोन फेस क्रीम एवं जाय हनी एण्ड अलमोण्ड बोडी लोशन का नमूना जांच के लिए लिया गया. उक्त दवा एवं कॉस्मेटिक नमूनों को जांच परीक्षण के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया जांच उपरांत प्रकरण पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. सभी सौंदर्य प्रशाधन सामग्री कासमेटिक एवं दवा विक्रेताओं को शासन के आदेशानुसार प्रतिबंधित कास्मेटिक को संधारण एवं विकय ना करने हेतु सूचनार्थ निर्देशित किया गया. उपरोक्त प्रतिबंधित कॉस्मेटिक पाये जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी.
