इंस्टाग्राम पर ‘बच्चा चोरी’ की अफवाह फैलाने वालों पर केस

इंदौर:शहर में सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की झूठी खबरें और वीडियो प्रसारित कर दहशत फैलाने के तीन मामलों में पुलिस ने अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज किए हैं. जांच में सामने आया कि संबंधित वीडियो और पोस्ट झूठे थे तथा वास्तविक घटनाओं से उनका कोई संबंध नहीं था.राऊ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम आईडी आदित्य सिंह से एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें एक महिला को बच्चा चोर बताते हुए इंदौर के राऊ में बच्चा चोरी करने वाली महिला पकड़ी गई जैसे संदेश प्रसारित किए गए.

वीडियो को हजारों बार देखा और साझा किया गया। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि राऊ क्षेत्र में ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज थी। इसी तरह खजराना थाना क्षेत्र में एक इंस्टाग्राम पेज के एडमिन द्वारा रील के माध्यम से बच्ची को चुराकर ले जाने की खबर प्रसारित की गई। जांच में पाया गया कि वीडियो में दिख रही महिला दुर्गाबाई है, जो बच्ची की दादी है। बच्ची की मां पिंकी एक वर्ष पूर्व पति दीपक सांवले को छोड़कर अन्य व्यक्ति के साथ महू में रहने लगी थी।

वह विनोद नामक व्यक्ति के साथ बच्ची को दादी के कब्जे से ले जाने का प्रयास कर रही थी। इस विवाद को बच्चा चोरी का रूप देकर सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया। दुर्गाबाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने झूठी जानकारी फैलाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. इसी तरह हीरानगर थाना क्षेत्र में सच्ची खबर इंदौर नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक व्यक्ति की फोटो पोस्ट कर उसे बच्चा चोर बताया गया और शेयर दिस पोस्ट लिखकर वायरल किया,जांच में यह भी अफवाह पाई गई.

इस मामले में भी प्रकरण दर्ज किया है. सभी मामलों में अधिकारियों का कहना है कि पुलिस आयुक्त, द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत सोशल मीडिया पर भ्रामक, तथ्यहीन और समाज में भय उत्पन्न करने वाली सामग्री प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. बावजूद इसके कुछ लोग बाज नहीं आ रहे जिसके चलते अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें.

Next Post

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भारत और जिम्बाब्वे समेत 12 टीमों का स्थान पक्का, सुपर-8 में पहुंचते ही मिला डायरेक्ट टिकट, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड करेंगे मेजबानी

Thu Feb 19 , 2026
हैदराबाद | आईसीसी के नियमों के अनुसार, भारत और श्रीलंका में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में जगह बनाने वाली टीमों ने 2028 में होने वाले अगले विश्व कप के लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई कर लिया है। इस नियम के तहत भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, […]

You May Like