
सार,मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 4 घंटे के भीतर विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है.
*क्या था विवादित बयान?*
मंत्री विजय शाह ने एक सभा में कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लिए बिना पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर कहा था कि ‘हमने उनकी बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई.’ इस बयान को लेकर अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.
*माफी का प्रयास*
विजय शाह ने माफी मांगते हुए कहा था कि ‘मैं सपने में भी कर्नल सोफिया बहन के बारे में गलत नहीं सोच सकता. न ही मैं सेना के अपमान की बात सोच सकता हूं.’ लेकिन अदालत के निर्देश के बाद अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.
