ज्वेलरी शॉप में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी

इटारसी। केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान की कर्मचारी के साथ ज्वेलरी शॉप में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। श्रीरामनगर कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय संतोषी कटारे ने स्थानीय थाने में आज बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के दामाद कमलेश बकारिया ने बताया कि एटीएम के जरिए हमारे साथ ठगी हुई है जिसकी शिकायत करने में परिवार के साथ थाने आया हूं। दुकान 10 दिन पुराने फुटेज भी नहीं बता रहा है। 2 मई को संतोषी ने गोठी ज्वेलर्स से 14,900 रुपए के चांदी के गहने खरीदे। एटीएम से भुगतान करते समय दुकान के कर्मचारी ने उनका एटीएम बदलकर दूसरा कार्ड रख दिया। 11 मई को उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दो बार में कुल 80,000 रुपए निकाल लिए गए। पहली बार शाम 5 बजे और दूसरी बार सुबह 9:30 बजे पैसे निकाले गए। पीड़ित परिवार ने थाने में खरीदारी की रशीद जमा की है। गोठी ज्वेलर्स के संचालक संजय गोठी का कहना है कि 2 मई को वह बाहर गए हुए थे। दुकान में महिला ने खुद अपना पासवर्ड डाला था। उनका दावा है कि उनकी दुकान में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। उन्होंने महिला को साइबर सेल में शिकायत करने की सलाह दी है।

Next Post

पटेल ने प्रशासन को फर्जी सूचनाओं से सतर्क रहने के दिए निर्देश

Wed May 14 , 2025
भोपाल, 14 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने देवास में उनके नाम का दुरुपयोग कर शासकीय सर्किट हाउस में रुकने के प्रयास तथा हंगामा करने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसी भी व्यक्ति […]

You May Like