क्लीनिक के सामने से बाइक चोरी,सीसीटीवी में रेकॉर्ड हुई वारदात

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई. भरत नगर में संचालित एक क्लिनिक के सामने से अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी की. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को देर रात अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने निकलवाई. वीडियो में दिख रहे संदिग्धों के हुलिए की पहचान करते हुए, पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

बैरसिया में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed Dec 31 , 2025
भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई. बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ने अंतिम सांस ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुन्दर शाक्य (21) निवासी नवजीवन कॉलोनी मंडी गेट के […]

You May Like