बैरसिया में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई. बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ने अंतिम सांस ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुन्दर शाक्य (21) निवासी नवजीवन कॉलोनी मंडी गेट के पास किराए के मकान में रहता था. सुंदर यहां मजदूरी का काम करता था. मंगलवार को सुंदर अपने घर ललरिया गया था और देर रात को अपनी बाइक से किराए वाले मकान की तरफ जा रहा था. तभी एक अज्ञात वाहन ने सुंदर की बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया. मौजूद लोगों ने तुंरत ही उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामला सामने आऩे पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन के चालक की तलाश में पुलिस जुटी है.

Next Post

अटल कैंटीन के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाना हमारा लक्ष्य : सिरसा

Wed Dec 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि अटल कैंटीन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा और सम्मान पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। श्री सिरसा ने आज राजौरी गार्डन क्षेत्र के ख्याला में अटल कैंटीन का शुभारंभ किया। इस […]

You May Like