विधायक ने परसौना से नवानगर जयंत बार्डर तक सड़क बनाने दिया प्रस्ताव

प्रमुख सचिव खनिज को 8 निर्माण कार्य के लिए लिखा पत्र

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 20 फरवरी। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में 8 बड़े निर्माण कार्यो के मंजूरी के लिए प्रमुख सचिव खनिज के यहां प्रस्ताव भेजा है। जिसमें इनडोर स्टेडियम सहित बाईपास परसौना से नवानगर जयंत बार्डर तक शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह ने प्रमुख सचिव खनिज मध्यप्रदेश शासन भोपाल को पत्र लिखकर खनिज प्रतिष्ठान मद से विकास कार्यो को स्वीकृत किए जाने का प्रस्ताव दिया हैं। विधायक ने बताया है कि इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराएं जाने बाईपास परसौना से नवानगर- जयंत बार्डर सोनभद्र तक ग्राम बसौड़ा से ग्राम भुड़कुड़ पहुंच मार्ग के लिए मयार नदी पर पुल निर्माण, नवीन जिला न्यायालय परिसर का अपूर्ण कार्य डीएमएफ मद से पूर्ण कराए जाने, सिविक सेन्टर के अपूर्ण कार्य के लिए राशि उपलंब्ध कराने कलेक्टे्रट परिसर से न्यायालय परिसर में पहुंच के लिए भूमिगत पुल का निर्माण एवं एनसीएल बाउन्ड्री से एस्सार टाउनशिप तक आरसीसी नाले का निर्माण कराए जाने अलावा अन्य कार्य शामिल हैं। वही विधायक ने आगे बताया कि परसौना से देवरी-तेलगवा बार्डर तक बाईपास मार्ग की मंजूरी विधानसभा के बजट में शामिल हैं। विधानसभा के बजट में परसौना-तेलगवा बार्डर के कार्य को मंजूरी मिलना अपने आप में बड़ी सौगात है। विधायक ने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ा जा रहा हैं। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दृढ़संकल्पित है और लगातार उसी आधार पर कार्य मंजूर किए जा रहे हैं।

Next Post

सुरक्षा गार्ड का बंदूक एवं राउण्ड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri Feb 21 , 2025
एक फरार आरोपी की तलाश जारी, आरोपी पर 10 हजार का ईनाम घोषित, विंध्यनगर पुलिस की कार्रवाई नवभारत न्यूज सिंगरौली 21फरवरी। नगर निगम बैैढ़न के वाटर प्लांट शाहपुर विन्ध्यनगर में इगलसीड प्राईवेट सिक्यूरिटी कंपनी में सिक्यूरिटी गनमैन का वाटर पम्प हाऊस से लाईसेंशी बंदूक व राउण्ड को चोरी करने वाले […]

You May Like