
तेंदूखेड़ा/दमोह। थाना अंतर्गत सैलवाड़ा ग्राम मे एक युवक अपनी पत्नी कों बिना बताए अपने पुत्र कों अपनी ससुराल से लेकर भाग आया पत्नी के मायके में बच्चा गायब होने का हल्ला मच गया। पत्नी ने अपने परिजनों के साथ तेंदूखेड़ा में बच्चा गायब होने की सूचना दी। जिसपर तेंदूखेड़ा टीआई सरोज ठाकुर ने मामले कों गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस बल को बच्चे कों तलाश करने भेजा पुलिस ने 1 घंटे अंदर ही बच्चे कों तलाश कर उसकी मां के हबाले कर दिया।इस संबध में टीआई सरोज ठाकुर ने बताया की बालक का पिता अपनी पत्नी और ससुराल वालो कों बिना बताए बच्चे कों लेकर आ गया था और अपनी बहन जो नरगुवां ग्राम में रहती बहन के पास को छोड़ कर कहीं चला गया था। पुलिस ने सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर बच्चे कों खोज कर महिला के सुपर्द कर दिया। पुलिस की त्वातरित कार्यवाही की लोग सरहाना कर रहे है।
