भोपाल के MP नगर में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत के बाद पोल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नगर निगम के अधीक्षक यंत्री आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, जिस पोल से करंट लगा वह नगर निगम का है, जिस पर स्ट्रीट लाइट लगी है और उसका रखरखाव भी निगम करता है। यह पोल मेट्रो निर्माण के दौरान लगाया गया था।
नगर निगम का कहना है कि हादसे से पहले पोल में करंट आने की कोई शिकायत नहीं मिली थी। वहीं, पोल के पास खुले तार होने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पोल में करंट कैसे आया और खुले तार वहां किस स्थिति में थे। हादसा रविवार रात करीब 9 बजे हुआ था।
