दिनदहाड़े बाइक लूट, मारपीट कर लुटेरे फरार; पुलिस के हाथ खाली

पांढुरना। नगर के ड्रायटेक कंपनी में काम करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे युवक को ग्राम तिगांव के पास चौपहिया वाहन से आए लूटेरों ने बूरी तरह मारपीट कर उसकी बाइक छिनकर भाग गए, पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से लूटेरों की तलाश में जुट गई है, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।

नगरीय सीमा से लगे ग्राम तिगांव निवासी ओमकार पिता रामचंद्र सोने 55 ने बताया कि प्रतिदिन की तरह ही मंगलवार को पांढुरना नगर की ड्रायटेक कंपनी में काम करने के बाद वह दोपहर लगभग दो बजे अपनी बाइक क्रंमाक एम पी 28 एमएम 1018 से गांव लौट रहा था, इसी दौरान उन्होंने ग्राम तिगांव के किनकर पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भर ग्राम के आंतरिक सडक़ से होते हुए घर जा रहे थे,इसी समय पिछे से आ रहीं एक सफेद कलर के गामा वाहन से आए कुछ युवकोंं ने ओमकार सोने के साथ बूरी तरह मारपीट की इससे पहले ही यह कुछ समझ पाते इन लूटेरों ने इस युवक की बाइक छिंनकर तेज गति से भाग गए।

पीडि़त युवक ने तुरंत ही नगर मुख्यालय के पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई,पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर किनकर पेट्रोल पम्प के साथ ही आसपास लगे सीसी कैमरे में कैद हुई इस चौपहिया वाहन की निशानदेही पर बाइक लुटकर फरार होने वाले युवकों की तलाश में जूट गई है,लेकिन घटना को 24 घंटे से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी अब तक पुलिस इन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

नगर के सांईधाम कांलोनी में 21 फरवरी की रात हुई डकैती की घटना से नगर के साथ ही पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है,वहीं अब दिन दहाड़े ग्राम तिगांव की मुख्य सडक़ पर ओमकार सोने के साथ लूटेरों द्वारा बूरी तरह मारपीट कर उसकी बाइक लूटकर फरार होने की घटना से लोग अपने जान माल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है।

Next Post

नरोत्तम मिश्रा और कुमार विश्वास की मुलाकात, साहित्य और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल प्रवास पर आए प्रख्यात कवि कुमार विश्वास से आत्मीय भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच साहित्य, संस्कृति और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां साहित्यिक विचारों के साथ-साथ समसामयिक मुद्दों पर भी […]

You May Like