
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल प्रवास पर आए प्रख्यात कवि कुमार विश्वास से आत्मीय भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच साहित्य, संस्कृति और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां साहित्यिक विचारों के साथ-साथ समसामयिक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इस मुलाकात को सांस्कृतिक और वैचारिक संवाद के रूप में देखा जा रहा है।
