भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने गुरुवार को रद्द की 281 उड़ानें

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के मद्देनजर गुरुवार को 281 उड़ानें रद्द कीं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज बताया कि 05 मार्च को घरेलू विमान सेवा कंपनियों ने ईरान युद्ध के कारण 281 उड़ानें रद्द रखीं।

मंत्रालय ने कहा है कि वह स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है। यात्रियों को उड़ानों की स्थिति की नियमित जानकारी प्राप्त करने और पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भेजे जा रहे अपडेट के बारे में सजग रहने की सलाह दी है।

मंत्रालय में स्थित समर्पित यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष में एयरसेवा, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों में से कुल 1,461 का समाधान कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में गत 28 मार्च को ईरान पर हुए हमले और उसके बात ईरान की जबावी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में संकट गहरा गया है। भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने तत्काल पश्चिम एशिया को जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं। अब धीरे-धीरे सीमित संख्या में नियमित तथा विशेष राहत उड़ानें शुरू की जा रही हैं।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के जेद्दा से दिल्ली और मुंबई के लिए तथा अकासा ने जेद्दा से मुंबई के लिए 05 मार्च से उड़ानें शुरू की हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने तीन मार्च से ही दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मेंगलुरु, मुंबई और तिरुचिरापल्ली से मस्कट के लिए नियमित उड़ानें शुरू कर दी थीं।

 

Next Post

भीड़ का फायदा उठाकर देता था वारदात को अंजाम, कोतवाली पुलिस ने दबोचा

Thu Mar 5 , 2026
आलीराजपुर। जिले में आयोजित पारंपरिक भगोरिया हाट के दौरान मोबाइल और पर्स चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर पॉकेटमार को कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया महंगा मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। प्राप्त […]

You May Like