
भोपाल, दमोह सांसद राहुल सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल स्थित बल्लभ भवन मंत्रालय में भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दमोह के निर्माणाधीन नवीन मेडिकल कॉलेज का कार्य पूर्ण हो गया है और इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना शेष है।
सांसद ने मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज का जल्द लोकार्पण करने का अनुरोध किया। इसके उपरांत विभिन्न समसामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
