
भिंड। भिंड से अवैध हथियार खरीदने गये दो तस्करों को खरगौन पुलिस ने 11 अवैध हथियार और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद खरगौन के सिगनुर गांव में हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड किया गया। खरगौन एसपी रविन्द्र वर्मा ने बताया है कि भिंड के लोगों से जब्त 11 अवैध हथियार की कीमत 2 लाख 20 हजार रूपये है।
आदतन आरोपी कृष्ण कुशवाह उम्र 26 निवासी मालनपुर भिंड और एक नाबालिग को खरगौन जिले के गोगांवा थाने के अदलपुरा से बिटनेरा में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण पर भिंड और दतिया जिले में पूर्व में भी 7 मामले दर्ज हैं।
मुखबिर की सूचना पर खरगौन के सिगनुर गांव में पुलिस ने एक पिस्टल जप्त कर हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड किया। फैक्ट्री में हथियार बनाने वाले दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियो के नेटवर्क को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
