भावांतर भुगतान योजना में लापरवाही पर 2 अधिकारी निलंबित

बड़वानी। भावांतर भुगतान योजना में सोयाबीन फसल के पंजीयन नहीं कराने एवं बिना पूर्व सूचना के अपने कर्तव्य क्षेत्र से अनुपस्थित रहने तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं ली जाकर कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर उप संचालक कृषि ने जिले के बाबदड़ के कृषि विस्तार अधिकारी अर्जुन अवाया एवं झोपाली के कृषि विस्तार अधिकारी दयाराम चौहान को निलंबित किया है। निलंबन काल में दोनों अधिकारियों का मुख्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी बड़वानी का कार्यालय नियत किया है। शासन द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भावांतर भुगतान योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें पंजीयन का कार्य 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

Next Post

लालबहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट दिल्ली से झाबुआ आए युवाओं ने सीखा ग्राम समृद्धि का वास्तविक अर्थ

Sat Oct 11 , 2025
झाबुआ। भारत के 15 राज्यों से आए 51 छात्र-छात्राएं, जो लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट दिल्ली से 8 दिवसीय झाबुआ दर्शन यात्रा पर पहुंचे थे। जिनके द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में जाकर शिवगंगाा के विविध कार्यों तालाब निर्माण, मातावन (सामुदायिक वन पुनर्जीवन), आरोग्य रथ अभियान, महिला सशक्तिकरण और […]

You May Like