147 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 20 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई

नर्मदापुरम। जिला पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 147 मोबाइल हैंडसेट बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 20.28 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों और साइबर सेल को सक्रिय कर मोबाइल चोरी व गुमशुदगी के मामलों पर फोकस किया गया। करीब छह महीनों तक लगातार तकनीकी प्रयासों के जरिए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया गया।

बरामद किए गए मोबाइल में वीवो, सैमसंग, शाओमी, वनप्लस और आईफोन जैसी प्रमुख कंपनियों के महंगे फोन शामिल हैं। पुलिस ने लोकेशन ट्रैकिंग, डेटा विश्लेषण और ऑनलाइन पोर्टल की मदद से इनकी पहचान कर रिकवरी की।

जांच में सामने आया कि अधिकतर मोबाइल मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और मेलों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर गुम हुए थे। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

Next Post

महिला ने समधी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की तलाश में पुलिस

Thu Mar 19 , 2026
भोपाल। मिसरोद इलाके में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने अपनी बहू के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. जानकारी के मुताबिक महिला एक व्यक्ति के यहां काम करती है. […]

You May Like

Play sound